
गबन के आरोपी मुड़पार के सरपंच पर अब तक कोई कार्यवाही नहीं,,सरपंच ने की है16 लाख की गड़बड़ी,,जांच अधिकारी रत्नाकर चुप्पी साधे बैठे हुए हैं।
बिलाईगढ़/ बलौदाबाजार 17 जून 2022 ।ग्राम पंचायत मुड़पार के सरपंच सचिव द्वारा 2020 में ग्राम विकास के नाम पर आए 14 वें,15 वें वित्त की राशि की जमकर अनियमितता बरतते हुए करीब 16 लाख रुपए का गबन करने का मामला सामने आया है।मुड़पार के ग्रामीणों ने इसकी शिकायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी बिलाईगढ़,अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बिलाईगढ़ से की प्रथम जांच पर ही आरोप सिद्ध हो गया लेकिन सरपंच सचिव पर अब तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है जिससे ग्रामवासी काफी आक्रोशित हैं।उल्लेखनीय है कि ग्राम पंचायत मुड़पार में पवन कुमार साहू सरपंच, राजबहादुर जाटवर सचिव है इन्होंने गबन के कई कारनामे कर ग्राम विकास के पैसे को हड़प लिए हैं। यहां हैंडपंप सामग्री,हैंडपंप मरम्मत,मास्क सेनेटाइजर खरीदी, डस्ट बिछाने,स्वच्छ भारत योजना के शौचालय निर्माण के नाम पर, दाल चावल क्रय के नाम से जमकर आर्थिक अनियमितता बरती गई है।जांच के 2 माह बीत जाने के बाद कार्यवाही न होना मिलीभगत प्रदर्शित हो रही है।
इधर इस मामले में बिलाईगढ के पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष रामेश्वर खटकर ने जनपद पंचायत बिलाईगढ़ के सहायक सी ई ओ डी पी रत्नाकर पर सरपंच को बचाने का आरोप लगाते हुए कहा कि वे जानबूझकर मामले को दबाना चाहते हैं जांच के बाद भी उन पर कोई कार्यवाही नहीं करना मिलीभगत ही है। श्री खटकर ने बलौदाबाज़ार के कलेक्टर और एसडीएम बिलाईगढ़ को इस मामले पर संज्ञान लेते हुए तत्काल कड़ी कार्यवाही की मांग की है।इस मामले पर सहायक सीईओ रत्नाकर का चुप्पी साधना कई सवालों को खड़ा कर दिया है।रत्नाकर द्वारा अब तक उच्च अधिकारियों को जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत नहीं करना मिलीभगत और सांठगांठ की ओर इशारा कर रहा है।ग्राम के उपसरपंच उचित टंडन, प्रेमलाल साहू,लीलाधर साहू,वीरेंद्र निराला, राजेंद्र जांगड़े इत्यादि ने प्रशासन से 16 लाख रुपए की रिकवरी आदेश जारी करते हुए ऐसे सरपंच को धारा 40 के तहत अविलंब हटाने की मांग की है। इस संदर्भ में जनपद पंचायत बिलाईगढ़ के सहायक मुख्य कार्यपालन अधिकारी डी पी रत्नाकर ने बताया कि पवन कुमार साहू के खिलाफ शिकायत की जांच कर ली गई है इस ओर जल्द कार्यवाही की जाएगी और मामले को उच्च अधिकारियों को जल्द जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जाएगा।



