महिलाएं मेट के रुप में अहम जिम्मेदारी का निर्वहन कर रही हैं-श्री सिंहदेव मनरेगा के महिला मेटों को किया गया सम्मानित

 

अम्बिकापुर 09 मार्च 2022 l महात्मा गांधी नरेगा के अंतर्गत महिला मेट का सम्मान समारोह वर्चुअल माध्यम से पंचायत मंत्री श्री टीएस सिंहदेव की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। एनआईसी में आयोजित कार्यक्रम की मुख्य थीम गांव को आगे बढ़ने की आजादी थी। इसमें राज्य के चयनित महिला मेटों जिला एनआईसी कार्यालय में वर्चुअल माध्यम से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य एवं पंचायत मंत्री श्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि राज्य में महिलाओं की आत्मनिर्भरता के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं संचालित की जा रही हैं। महिलाएं पंचायती राज में अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज करा रही हैं। उनकी सहभागिता से ग्रामीण विकास की अवधारणा सुनिश्चित की जा रही है। उनकी कार्य कुशलता को देखते हुए मनरेगा में उनको मेट के रूप में रखा जा रहा है। मनरेगा में महत्वपूर्ण कार्य के रूप में मेट का अहम योगदान होता है। मेट के रूप में पंचायत में मनरेगा के कार्यों का बेहतर क्रियान्वयन कर रही हैं।
आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में अयोजित कार्यक्रम में राज्य के सभी जिलों के महिला मेट को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सरगुजा जिले से प्रतिमा लकड़ा, रजन्ति, राम बाई, ललिता सिंह, बसंती और सावित्री दास को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। लुण्ड्रा जलपद के ग्राम पंचायत डंडगांव निवासी सावित्री दास दिव्यांग हैं। वे विगत 2 वर्ष से मेट का कार्य कुशलता से कर रही हैं।
कार्यक्रम में जिला पंचायत की अध्यक्षा श्रीमती मधु सिंह तथा जिला सीईओ श्री विनय कुमार लंगेह ने महिला मेट के प्रमाण पत्र प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close