
बड़ेराजपुर, बोरगांव, सिंघनपुर, खालेमुरवेंड एवं केशकाल के समिति प्रभारियों पर कार्यवाही हेतु कलेक्टर ने दिये निर्देश, कलेक्टर ने मिलर्स ट्रांसपोटर्स एवं समिति प्रभारियों की ली संयुक्त बैठक
कोण्डागांव 16 फरवरी 2022 l मंगलवार को जिला कार्यालय सभा कक्ष में कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा जिले में धान के उठाव एवं उनकी मिलिंग में आ रही परेशानियों को हल करने तथा धान का उठाव जल्द जल्द पूर्ण करने के उद्देश्य से धान मिलों के संचालको, ट्रांसपोटर्स संघ के सद्स्यों तथा समिति प्रभारियों के साथ संयुक्त बैठक आयोजित की। इस बैठक में कलेक्टर ने धान खरीदी पूर्ण होने के बाद समितियों में रखे धान के उठाव हेतु मिलर्स से चर्चा की। जिसमें मिलर्स द्वारा कुछ समितियों में शेष बचे धान के अमानक हो जाने के संबंध में जानकारी दी।

इस पर कलेक्टर द्वारा समिति प्रभारियों से चर्चा करते हुए धान के अमानक हो जाने पर नारजगी जाहीर करते हुए इस विषय पर सभी समिति प्रभारियों को गंभीरता से कार्य करने एवं धान की रक्षा हेतु सभी संभव उपय करने के निर्देश दिये। इस दौरान कलेक्टर ने जांच में अमानक पाये गये धान से संबंधित बड़ेराजपुर, बोरगांव, सिंघनपुर, खालेमुरवेंड एवं केशकाल समितियों के प्रभारियों के विरूद्ध कार्यवाही हेतु विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया साथ ही अमानक धान की भरपाई एक सप्ताह के भीतर करने हेतु संबंधित समिति प्रभारियों से करवाने के निर्देश दिये। इस दौरान कलेक्टर ने मिलों के द्वारा भी कम चावल जमा कराने पर नारजगी जाहीर करते हुए प्रति दिन निर्धारित कोटे के अनुसार धान के उठाव तथा चावल जमा कराने के निर्देश दिये।
कलेक्टर ने सभी एसडीएमों को धान के अमानक होने की सूचना मिलर्स द्वारा दिये जाने पर दो घण्टे के भीतर खाद्य विभाग के साथ समितियों की जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिये। ज्ञात हो कि जिले में पंजीकृत 34753 किसानों के द्वारा कुल 153345 मे टन धान की खरीदी की गयी है। जिसमें अब तक कुल 80137 मे टन धान का उठाव समितियों द्वारा किया जा चुका है। जो कि कुल धान का 52 प्रतिशत है। शेष धान का उठाव 15 माार्च तक पूर्ण करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है। इस अवसर पर सयुक्त कलेक्टर एवं धान खरीदी नोडल पवन कुमार प्रेमी, एसडीएम डीडी मण्डावी, गौतम चंद पाटिल, सीके ठाकुर, सहायक रजिस्ट्रार केएल उईके, खाद्य अधिकारी दिनेश्वर प्रसाद, डीएमओ रविकांत नेताम सहित खाद्य विभाग, सहकारिता विभाग के अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित रहे।


