राष्ट्रीय युवा दिवस एवं आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए मंत्री श्री लखमा

 

नारायणपुर 12 जनवरी 2022 l राज्य के वाणिज्यकर (आबकारी), उद्योग एवं नारायणपुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री कवासी लखमा ने आज रामकृष्ण मिशन आश्रम में आयोजित राष्ट्रीय युवा दिवस एवं आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए। मंत्री श्री लखमा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव मदद कर रही है।

 

 

 

 

युवाओं को अच्छी शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रदेश के प्रत्येक जिलों में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल की स्थापना की गयी है। इसके साथ ही युवाओं को खेल, शिक्षा आदि क्षेत्रों में आगे बढ़ाने के लिए विभिन्न योजनाओं का भी संचालन कर रही है। उन्होंने युवाओं से आव्ह्ान किया कि राज्य और जिले के और ऊंचाईयों तक ले जाने में युवा अपना शत-प्रतिशत योगदान दें। इस दौरान मंत्री श्री लखमा ने बच्चों से बातचीत भी की। वहीं हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष एवं विधायक श्री चंदन कश्यप ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हम सब को मिलकर स्वामी विवेकानंद जी के विचारों को आगे बढ़ाना है। स्वामी जी के आदर्शाे एवं देशभक्ति की राह पर चलकर उनके जन्मदिन को सफल बनाना है।

 

 

 

 

इस मौके पर सांसद श्री दीपक बैज, हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री चंदन कश्यप, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती श्यामबती नेताम, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री देवनाथ उसेण्डी, अबूझमाड़ विकास अभिकरण अध्यक्ष श्रीमती कमली लेकाम, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सुनीता मांझी, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री प्रमोद नेलवाल, जनपद पंचायत नारायणपुर अध्यक्ष श्री पंडीराम वड्डे, जनपद पंचायत ओरछा अध्यक्ष श्रीमती मालती नुरेटी के अलावा कलेक्टर श्री धर्मेश कुमार साहू, पुलिस अधीक्षक श्री गिरजा शंकर जायसवाल, वन मंडलाधिकारी श्री शशिदानंदन के, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री पोषण चंद्राकर के अलावा क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।

 

 

 

राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रामकृष्ण मिशन आश्रम के सचिव स्वामी व्याप्तानंद जी महाराज ने कहा कि आज पूरा देश युवाओं के साथ खड़ा है। आप सभी को मालूम है कि जिले में वर्ष 1984 में रामकृष्ण मिशन आश्रम की स्थापना हुई है। अबूझमाड़ के लोगों को बेहरत स्वास्थ्य एवं शिक्षा के लिए इस आश्रम की स्थापना हुई थी। यहां के बच्चे आश्रम में पढ़ाई कर एक अच्छा इंसान बनकर समाज में अमूल्य योगदान दे रहे हैं। इस अवसर पर आश्रम में पढ़ने वाले बच्चों ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close