बलौदाबाजार 24 मई 2021। कांग्रेस के राष्ट्रविरोधी कृत्य टूल किट(गुप्त दस्तावेज) के उजागर होने के बाद छ.ग. के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा सत्ता का दुरुपयोग करते हुवे लोकतंत्र की हत्या और भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री के खिलाफ पुलिस में एफआईआर कराये जाने के विरोध में भाजपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर भारतीय जनता पार्टी सरसीवां क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने अपने अपने निवास के आगे धरना प्रदर्शन किया। धरने के सम्बंध में चर्चा करते हुए भाजपा मंडल सरसीवां के मंडल अध्यक्ष झाड़ू लाल साहू ने बताया कि भारत की आजादी के पूर्व और पश्चात भी आज पर्यंत तक सत्ता की प्राप्ति के लिए केवल विभिन्न प्रकार से षड्यंत्र कर भारत की एकता और अखंडता को बर्बाद करने का घृणित कार्य लगातार किया जाता रहा है। वर्तमान में एकतरफ देश कोरोना की भयावहता से जूझ रहा है तो दूसरी ओर कांग्रेस जनमानस में भ्रम फैलाकर जनता को गुमराह कर रही है, भयभीत कर रही ताकि देश की शांति व्यवस्था गड़बड़ा जाये।
कोरोना की विपरीत परिस्थियों को देश के सभी राजनैतिक दलों को एकजुट होकर समस्यायों से निपटने की आवश्यकता है लेकिन राहुल और सोनिया के नेतृव में कांग्रेस स्वार्थसिद्धि में लगी हुई है। टूलकिट में अंकित दिशानिर्देश और कांग्रेस के आला नेताओ के बयानों तथा कार्यो से स्पष्ट है कि तथाकथित राष्ट्रविरोधी टूलकिट कांग्रेस द्वारा ही निर्धारित किया है। उक्त टूल किट के उजागर होने के बाद भूपेश बघेल अपने दामन को बचाने उल्टे पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंग के विरुद्ध पुलिस कार्यवाही करवा रहे है। भूपेश बघेल की अराजकपूर्ण तानाशाही नही चलने दिया जायेगा। प्रदेश के प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता कमर कसकर तैयार है और लोकतंत्र की खिलाफ होने वाले हर गलत फैसलों का विरोध करेगी। धरना-प्रदर्शन करने वाले भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में मुख्य रूप से भाजपा जिला महामंत्री सुभाष जालान, भाजपा पुर्व मंडल अध्यक्ष शिवरात्रि केशरवानी,भाजपा पुर्व मंडल अध्यक्ष अलग राम साहू, भाजपा मंडल अध्यक्ष झाड़ू लाल साहू, भाजपा जिला मंत्री श्रीमती चंचला देवी महिलाने,भाजयुमो जिला मंत्री नीलेश दुबे,युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुमेश बंजारे, ईश्वर धर बड़गैया,देवेश साहू, रामकरण भारद्वाज,किंकर कुर्रे, राजकुमार निराला,घासी यादव,परमानंद केसरवानी,दिपक चौहान,धनीराम पटेल,केशव साहू,छबि बारेठ,अनुराज साहू,राजू साहू, गोपाल यादव, राकेश यादव मोती लाल यादव, भगवान प्रसाद आदित्य, नवधा यादव,सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल हुए।