● पिता ने कर ली तीसरी शादी, मां ने कर ली दुसरी शादी ,अब बेटी हो गयी बेसहारा ●विधायक शैलेष पाण्डेय से लगाई मदद की गुहार ● अरोपियो पर हुआ एफआईआर दर्ज ●पीड़िता को दिलाई जायेगी एनजीओ द्वारा मद्दत
बिलासपुर 04 अप्रैल 2021। रतनपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक 22 वर्षीय युवती ने रविवार को विधायक शैलेष पाण्डेय से मिलकर अपने पिता के द्वारा प्रताड़ित किये जाने पर मद्दत की गुहार लगाई। जिस पर विधायक ने उस युवती की पीड़ा को समझते हुए तात्काळ संबंधित थाने क्षेत्र से बात कर पीड़िता को हर संभव मद्दत का भरोसा दिलाया ।
रतनपुर थाना क्षेत्र की बेलपारा,बेलतरा की रहने वाली जय कुमारी कश्यप, पिता- रविन्द्र कश्यप, उम्र- 22 वर्ष ने आज विधायक शैलेष पाण्डेय से मिलकर अपनी व्यथा सुनाते हुए एक लिखित आवेदन भी दी। जिसमे उसने कहा कि मेरे जन्म होने के 1 वर्ष बाद मेरी माँ दूसरी माँ थी पहली पत्नी से एक पुत्र था पिता जिसे लेकर अपना अलग जीवन यापन करने लगें ,अब मेरी दुसरी मम्मी को छोड़कर तीसरी शादी कर लिए है । भरण पोषण की बात करने पर मुह में कपड़ा डालकर हम दोनों को बहुत मारते है। मेरी मां भी इधर इधर भटकने के बाद अब दूसरी शादी कर ली है और मुझे अपनी नानी के यँहा छोड़ दिया है । नानी 55 वर्ष की है जो कि बहुत मुश्किल से अपना ही भरण पोषण कर पाती है । हाल ही में जब स्कूल गई पड़ने के लिए तो मुझसे आधार कार्ड माँगा गया और जब मैने अपने पाप के पास अपना आधार कार्ड मांगने गई तो तू मेरी बेटी नही है कहते हुए मारपीट कर भगा दिए है। इस तरह जब कभी भी पिता के पास मैं अपने अधिकार के लिए गई वो मुझे मारपीट कर भगा देते है ।आज मेरे पास दो ही रास्ते बच गये है या पेट भरने के लिए गलत रास्ता अपना लू या आत्महत्या कर लूं। अतः मुझे न्याय दिलाने की कृपा करें ।
श्री परवेश तिवारी,थाना प्रभारी -तोरवा, बिलासपुर
जिस पर विधायक शैलेष पाण्डेय ने तात्काळ संबंधित तोरवा थाने के टीआई परिवेश तिवारी से बात की व आरोपियो के विरुद्ध एफआईआर कर पीड़ित युवती को न्याय दिलाने की बात कही।
इधर पीड़िता की शिकायत पर तोरवा। थाने के द्वारा अरोपियो के विरुद्ध धारा 294, 506, 324, 34 दर्ज कर अरोपियो की गिरफ्तारी की प्रक्रिया की जा रही है। साथ ही तोरवा थाना प्रभारी परिवेश तिवारी ने बताया कि चुकी पीड़ित युवती आगे पढ़ना चाहती है तथा उसके सामने अपना भरण पोषण की भी समस्या है, अतः कुछ एनजीओ से भी संपर्क कर उनको मद्दत दिलाने का प्रयास किया जा रहा है।