●नगर निगम के सफाई कर्मियों को लगा कोरोना का टीका महापौर ने बढ़ाया हौसला ● टाउन हॉल में टीकाकरण के दौरान पहुचे महापौर, निगम के 4298 लोगो को लगेगा वैक्सीन

global36garh न्यूज से ललित गोपाल की खबर

 बिलासपुर09 फरवरी 2021।मंगलवार को नगर निगम के टाउन हॉल में निगम कर्मचारियों को कोरोना का टीका लगाया गया। पहले दिन 1०० कर्मचारियों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया। इस दौराना महापौर रामशरण यादव ने वहां पहंुच उनका हौसला बढ़ाया साथ ही उन्हें पता चला की यहां निगम कर्मचारियों के अलावा पुलिस व वन और राजस्व विभाग के कर्मियों को भी टीका लगाया जा रहा है। जबकि उनके लिए अलग सेंटर निर्धारित किया गया है। ऐसे में वैक्सीनेशन के लिए नगर निगम के कर्मचारियों को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ रहा है। जिसके बाद उन्होने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि तय जगह में ही विभाग के कर्मचारियों को टीका लगाए ताकि किसी को भी समस्या न हो। स्वास्थ्य विभाग की डीपीएम लता बंजारे ने महापौर रामशरण यादव को जानकारी दी की नगर निगम के कुल 4298 लोगो को टीका लगाया जाएगा। सबसे पहले नगर निगम के सफाई कर्मियों को टीका लगाया जा रहा है। क्योकि ये फ्रंट लाइन वर्कसã की श्रेणी में सबसे उपर है। इसके बाद अन्य अधिकारी कर्मचारियों को टीका लगाया जाएगा। महापौर रामशरण यादव ने निगम कर्मचारियों के हौसला बढ़ाते हुए कहा कि कोरोना का वैक्सीन सुरक्षित है। इसे सभी कर्मचारी अवश्य लगवाएं। टीकाकरण में स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर और अधिकारी की सहियोग करें।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close