कसडोल 16 फरवरी 2021 – छत्तीसगढ़ अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष राजेश्वरी दीवान सदस्य नितिन पटेल एवं सचिव जय सिंह राज का कसडोल आगमन पर विश्राम गृह में आदिवासी समाज के समाज प्रमुखों तथा सामाजिक कार्यकर्ताओं अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवकों के पदाधिकारियों ने पुष्पमाला एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर जोरदार स्वागत किया गया । स्वागत करने वालों में कंवर (पैकरा) समाज नारायणपुर के केंद्रीय अध्यक्ष बृज राम पैकरा, सर्व आदिवासी समाज एवं वीर मडई मेला सोनाखान के अध्यक्ष प्रताप सिंह नाग, ध्रुव गोंड समाज के अध्यक्ष राम चंद्र ध्रुव ,रामाधीन ध्रुव, पारधी समाज के अध्यक्ष श्यामलाल पारधी, कमार समाज के अध्यक्ष हेमलाल कमार, खैरवार समाज के अध्यक्ष श्यामसुंदर खैरवार, सोनझरी समाज के अध्यक्ष लखन लाल सोनझरी, छत्तीसगढ़ अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक संघ ब्लॉक इकाई के अध्यक्ष सुरेश पैकरा एवं संघ के पदाधिकारी मोहनलाल पैकरा राजेंद्र पैकरा,जय लाल पैकरा, गौकरण पैकरा,भंजन सिंह पैकरा, शंकरलाल पैकरा, बृजलाल पैकरा राम सिंह पैकरा, नरोत्तम ध्रुव ,मीडिया प्रभारी दिलीप पैकरा, आदिवासी सेना के जिलाध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के ब्लॉक अध्यक्ष सतीश नेताम आदिवासी उत्थान समिति के जिलाध्यक्ष शेर सिंह ध्रुव एवं नील सिंह जगत तथा शहीद वीर नारायण सिंह जी के वंशज राजेंद्र दीवान जी के साथ साथ दूरदराज क्षेत्रों से आए सामाजिक बंधुओं ने किया ।स्वागत पश्चात आयोग की टीम के साथ कसडोल विकासखंड के सर्व आदिवासी समाज के समाज प्रमुखों तथा सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक संघ के सदस्यों की संयुक्त बैठक नगर पंचायत कसडोल के सभाकक्ष में आहूत की गई ।। बैठक में सर्व आदिवासी समाज की ओर से प्रताप सिंह नाग ने कमार समाज, पारधी समाज, खैरवार समाज, सोनझरी समाज के लोगों को जाति प्रमाण पत्र में हो रही दिक्कतों का जिक्र कर उनके निराकरण हेतु आयोग के समक्ष आवेदन प्रस्तुत किए, इसी प्रकार शहीद वीर नारायण सिंह के वंशज राजेंद्र दीवान ने सोनाखान में भूमि का मामला उठाया और अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक ब्लॉक इकाई के अध्यक्ष सुरेश पैकरा ने विभिन्न समस्याओं के लिए आयोग को लिखित में आवेदन देकर निराकरण हेतु आवेदन प्रस्तुत किया ।
आयोग द्वारा सर्व आदिवासी समाज शहीद वीर नारायण सिंह जी के वंशज एवं शासकीय सेवक संघ के बात को गंभीरता पूर्वक सुन सुनने के पश्चात आयोग के उपाध्यक्ष राजेश्वरी दीवान ने समाज प्रमुखों को संबोधित करते हुए कहा की आप लोगों ने जो यहां हम लोगों का जोशीला व भव्य स्वागत किया और आदिवासी समाज ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, यह आदिवासी समाज की जागरूकता व एकजुटता का प्रतीक है और जो गंभीर मुद्दों पर आप लोगों ने जो आवेदन प्रस्तुत किए हैं उन आवेदन पत्रों पर आयोग गंभीरता से कार्यवाही करेगा । उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि अभी तक आप लोग आयोग तक पहुंचते थे अब आयोग आपके घर तक पहुंच कर आपके द्वारा प्रस्तुत की गई आवेदन पत्रों पर निराकरण करने की अनूठी पहल कर रहा है । आयोग की बैठक में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मिथिलेश डोन्डे, तहसीलदार इंदिरा मिश्रा नायब तहसीलदार पंडा एवं मंडल संयोजक मोहर साय अजय उपस्थित रहे ।। बैठक की समापन की घोषणा अनुविभागीय अधिकारी कसडोल ने किया ।।