मोटर साइकिल चोरी के गिरोह को पुलिस ने पकड़ा , आरोपियों से 9 मोटर साइकिल पुलिस ने किया बरामद

global36garh न्यूज से ललित गोपाल की खबर

बिलासपुर 12 जनवरी 2021। शहर के विभिन्न भीड़ भाड़ वाले क्षेत्रों से मोटर साइकिल क़ी चोरी की घटना बढ़ रही थी । जिस संबंध में पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा सभी थाने को सुनिश्चित कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था। जिस पर शहर के सभी थानों के पुलिस ने सभी संदिग्धों पर लगातार अपनी नजर बनाए हुए थे।

हाल ही के दिनों मे फूलचंद बंजारे पिता नर्मदा बंजारे उम्र 24 वर्ष, निवासी- डोमनपुर,पंडरिया बिलासपुर वर्तमान पता- बग़ीचा पारा, अमेरी, बिलासपुर ने दिनाँक 9 जनवरी 2021 को सिविल लाइन थाने आ कर अपनी रिपोर्ट दर्ज कराया कि वैभव डेयरी, गंगा नगर,बिलासपुर के सामने से किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी मोटर साइकिल चोरी कर ले गया है।

 सिविल लाइन थाना प्रभारी शानिप रात्रे ने चोरी की इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तात्काळ अपराध क्रमांक 50/2021 धारा 379 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण की जांच शुरू की गई। इसी जांच के दौरान पुलिस को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि कोई अज्ञात लड़का अपनी मोटर साइकिल बेचने के लिए मंगला चौक के पास ग्राहक की तलाश कर रहा है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पा कर तात्काळ उस लड़के को पकड़ा और उससे पूछताछ की। पूछताछ में लड़का ने अपना नाम राजकुमार कश्यप, पिता जयराम कश्यप, उम्र 26 वर्ष, निवासी- टेकर, थाना सीपत, जिला- बिलासपुर का होना बताया। तथा जो अपने पास रखी मोटर साइकिल को चोरी का होना बताया।पुलिस की बारीकी से पूछताछ में विगत तीन सालों से वह अपने दो अन्य साथी बादल राजपूत, पिता- जिहां राजपूत, उम्र 20 वर्ष, निवासी- बछाली खुर्द, रतनपुर व सूरज कश्यप, पिता परमेश्वर कश्यप, उम्र 21 वर्ष, निवासी-टेकर, थाना-सीपत,बिलासपुर के साथ मिलकर इंदु चौके, नेहरू चौक, गंगा नगर, सुभम विहार, शनिचरी बाजार व शहर के कई अलग- अलग स्थानों से अलग- अलग तारीखों में चोरी करना स्वीकार किया। पकड़े गए आरोपियों के साथियों की तलाश कर पुलिस द्वारा उन्हें भी पकड़ा गया। जिनके पास से 08 नग मोटर साइकिल व 1 नग स्कूटी चोरी की बरामद की गई। जिसकी मूल्य लगभग 4 लाख 50 हजार रुपये की है। उक्त जप्त वाहनों में 03 वाहन की रिपोर्ट सिविल लाइन थाने में ही दर्ज है बाकी के 06 मोटर साइकिलो के दावेदारों की तलाश की जा रही है। तीनो आरोपियों को गिरफ्तार कर आज न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

   उक्त प्रकरण की कार्यवाही में सिविल लाइन थाना प्रभारी शानिप रात्रे,मोहन भारद्वाज, अशोक द्विवेदी, सूरज तिवारी, सरफराज खान, संजीव जांगड़े, जय साहू, विकास यादव, देवेंद्र दुबे आदि पुलिस कर्मियों का योगदान सराहनीय रहा।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close