बिलासपुर 29 सितम्बर 2020। कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम हेतु जिला कार्यालय बिलासपुर के कक्ष क्रमांक 25 में सहायता एवं नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। जिसका दूरभाष नम्बर 07752-251000 है। नियंत्रण कक्ष के प्रभारी अधिकारी श्री मनोज केसरिया डिप्टी कलेक्टर हैं। नियंत्रण कक्ष 24 घंटे कार्य करेगा। जिसके लिए 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगायी गयी है।
नियंत्रण कक्ष में प्रतिदिन सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक श्रीमती धारा वर्मा राजस्व निरीक्षक पर्यवेक्षण अधिकारी के रूप में कार्य करेंगी। उनका मोबाईल नंबर 94060-15633 है। इसी तरह श्री हरीलाल यादव सहायक गे्रड-3, श्री आकाश तिवारी सहायक गे्रड-3, श्री जगत सिंह सहायक गे्रड-3, श्री अवधेश चतुर्वेदी सहायक गे्रड-3 कक्ष में उपस्थित रहेंगे।
प्रतिदिन दोपहर 2 से रात्रि 10 बजे तक श्रीमती मीनाक्षी तिवारी राजस्व निरीक्षक पर्यवेक्षण अधिकारी के रूप में कार्य करेगी। उनका मोबाईल नंबर 93035-57267 है। उनके साथ श्री किसन लाल राठौर सहायक ग्रेड-3, श्री सुरेश ठाकुर सहायक ग्रेड-3, श्री यु.जी. कामडे सहायक ग्रेड-2 एवं श्री अशीत कुमार यादव सहायक ग्रेड-3 कक्ष में उपस्थित रहेंगे।
इसी प्रकार रात की पाली में 10 बजे से सुबह 6 बजे तक श्रीमती ममता तिर्की राजस्व निरीक्षक, पर्यवेक्षण अधिकारी के रूप में कार्य करेंगे। उनका मोबाईल नंबर 83543-67677 है। उनके साथ श्री गोवर्धन यादव सहायक ग्रेड-3, श्री राजेश कुमार गुप्ता सहायक गे्रड-3, श्री गोविंद दास वैष्णव सहायक ग्रेड-3, श्री मोहन साहू सहायक ग्रेड-2, श्री जय कुमार पाण्डेय सहायक ग्रेड-3 और श्री राजेश सिंह श्रीवास सहायक ग्रेड-3, कक्ष में उपस्थित रहेंगे।