कोरोना मरीजों की देखभाल करने के मामले में 75 फीसदी अंकों के साथ जिला पांचवे पायदान पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा 07 अगस्त से 21 सितंबर तक कराया गया सर्वे

Global36garh न्यूज से ललित गोपाल की खबर

बिलासपुर 24 सितम्बर 2020। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी सर्वे रिपोर्ट में कोरोना संक्रमित मरीजों की देखभाल करने एवं संतुष्टि के मामले में 75 फीसदी अंकों के साथ जिले को पांचवा स्थान मिला है। यह सर्वे स्वास्थ्य विभाग द्वारा 07 अगस्त से 21 सितंबर के बीच कराया गया जिसमें मरीजों के फीडबैक के आधार पर सर्वे रिपोर्ट राज्य सरकार द्वारा जारी की गई है। पहले स्थान पर गरियाबंद 83 प्रतिशत, कोरिया दूसरे स्थान पर 80 प्रतिशत, रायपुर 77 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर एवं बलौदा बाजार भाटापारा जिला 76 प्रतिशत अंकों के साथ चैथे नंबर पर है।

मरीजों के फीडबैक के आधार पर तैयार इस रिपोर्ट में कई मानकों के आधार पर सर्वे किया गया है जैसे कि डॉक्टर दिन में दो बार विजिट करते हैं कि नहीं, क्या मरीजों का बीपी, बुखार दिन में एक बार जांच किया जाता है अथवा नहीं, क्या समय पर भोजन दिया जा रहा है, भोजन की गुणवत्ता, साफ – सफाई के आधार पर यह रिपोर्ट तैयार की गई। जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रमोद महाजन ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को इस उपलब्धि पर बधाई दी है एवं और अधिक प्रयास करने कहा है।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close