
प्रधान पाठक गिरधन सोनवानी और पुकराम बंजारे के सेवा निवृत्ति पर भव्य विदाई सह सम्मान कार्यक्रम सम्पन्न।
बिलाईगढ़/ गिरसा 03 सितंबर 2021 ।-शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय धनोरा संकुल केंद्र दुरूग के प्रधान पाठक गिरधन सोनवानी और शासकीय प्राथमिक शाला गाडापाली के प्रधान पाठक पुकराम बंजारे के सेवा निवृत्ति पर विदाई सह सम्मान कार्यक्रम का आयोजन शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय धनोरा में आयोजित किया गया। जिसमें संकुल केंद्र दुरूग, गिरसा और रोहिना के शिक्षकगण उपस्थित रहे । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गिरधन सोनवानी और पुकराम बंजारे रहे ।कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री मति कमल रानी डहरिया प्रभारी प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दुरूग, विशिष्ट अतिथि राम दुलार निराला प्रधान पाठक शासकीय प्राथमिक शाला हरदी, तीजराम कुर्रे व्याख्याता शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दुरूग, विशेष आमंत्रित अतिथि पी एल डहरिया प्रधान पाठक शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय घोघरा थे। सभी अतिथियों ने मां सरस्वती के पूजन के साथ ही सरस्वती वंदना एन पी मांझी सहायक शिक्षक शासकीय प्राथमिक शाला मधुबन संकुल केंद्र रोहिना द्वारा प्रस्तुत किया तत्पश्चात सभी अतिथियों का स्वागत शिक्षकों द्वारा फूल माला गुलदस्ता और रोली लगाकर किया गया ।

उद्बोधन की कडी में सर्वप्रथम आर डी निराला प्रधान पाठक शासकीय प्राथमिक शाला हरदी ने कहा विदाई एक दुःख का एहसास कराता है हम सभी को इस विदाई से एक दिन गुजरना पड़ता है ।हमारे शैक्षणिक कार्यो का दर्पण होता है शिक्षक की विदाई । व्यक्तिगत, सामाजिक और शैक्षणिक व्यवहार पर चर्चा कर दोनों सेवा निवृत्ति प्रधान पाठकों के लिए सुन्दर कविता की प्रस्तुति दी , पी एल डहरिया ने कहा कि हमारी जिम्मेदारी अब पहले से बढ कर वृहद हो जाती है जो दुःख नहीं अपितु हमें सुख का अनुभव कराता है । हम सभी को एक दिन इस विदाई से गुजरना पड़ता है जैसे आवत देखे मालिन को कलियन करें पुकार, फूले फूले चून लिए कल ही हमारी बार के संदर्भ से बहुत रोचक प्रसंग से जोड़ कर विदाई पर चर्चा किया । पुकराम बंजारे मुख्य अतिथि ने रूदन स्वर में सभी का स्नेह और प्यार भरा व्यवहार तथा शैक्षणिक जीवन में किये गये सहयोग के लिए शिक्षकों को धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।हमें किस प्रकार से अपने कार्य और दायित्व का निर्वहन करना चाहिए जिससे बच्चों का सर्वागीण विकास हो संक्षिप्त में बताया । गिरधन सोनवानी ने अपने दोनों हाथों से सभी का सादर आभार व्यक्त किया । कार्यक्रम की अध्यक्षा श्री मति कमल रानी डहरिया ने अपने संकुल स्टाफ के प्रधान पाठक द्वय का कार्य एवं व्यवहार पर चर्चा की तथा सभी उपस्थित शिक्षकों का गरिमामयी उपस्थिति और कोविड गाइड लाइन का पालन के लिए धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया ।विदाई के साथ सम्मान के लिए दोनों प्रधान पाठकों का श्रीफल ,साल गुलदस्ता, पेन एवं डायरी से सम्मानित किया गया ।संदीप कुमार वर्मा एवं समस्त स्टाफ के ओर से सोनवानी जी को एल ई डी (टी वी ) स्मृति चिन्ह के रूप में भेंट दिया । कमलेश खटकर, गोरेलाल सहाय, अरविंद खुटे, जहर साय लकडा श्रीमती रजनी, राजकुमार टंडन, कौशल कुमार मिरी, विवेक कुमार देवांगन, सतीश कुमार डडसेना आदि ने स्मृति चिन्ह प्रदान किये । इस कार्यक्रम का संचालन गौरीशंकर कर्ष संकुल समन्वयक द्वारा किया गया तत्पश्चात दोनों सेवा निवृत्ति हुए प्रधान पाठकों को ससम्मान पालकि रथ गाड़ी में बैठाकर गाजे-बाजे के साथ नाचते हुए सभी शिक्षक साथियों द्वारा उन्हें उनके घर तक पहुंचाने गये जहाँ फटाको एवं भव्य स्वागत नगर वासियों द्वारा किया गया ।इस तरह डीजे रथगाड़ी से विदाई का पहली बार आयोजन हुआ जिसे लेकर क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। सभी ने कार्यक्रम का सराहना किया।


