बिलासपुर 24 अगस्त 2020। साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए जिला पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान “*साइबर मितान”* के संबंध में आज जल संसाधन के प्रार्थना भवन में पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल ने सभी एनजीओ संस्थाओं के साथ एक बैठक की। जिसमे साइबर अपराधों की रोकने के लिए सभी एनजीओ को *साइबर मितान* बनाने के संबंध में जानकारी दी गई ।
साथ ही सभी एनजीओ को रुचि के अनुसार कार्य व क्षेत्र का विभाजन किया गया। जिसमे सभी एनजीओ संस्थाओं ने अपनी सहमति जाहिर कर *साइबर मितान* जागरूकता अभियान को प्रत्येक घर तक पहुचने में पुलिस को पूर्णतः सहयोग करने की बात कही।
पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा विभाग के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को *साइबर मितान* अभियान से जुड़ी आधार भूत जानकारी भी दी गई। तथा अधिकारियों को थानावार अलग अलग क्षेत्रोँ में अभियान की रूप रेखा तैयार कर आवश्यक दिशा निर्देश दी गई।
उक्त बैठक में पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के साथ अति0 पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश शर्मा व जिले के समस्त अधिकारी/ कर्मचारीगण उपस्थित रहे।