शासकीय भवन में जुआ खेलते 7 जुआडी पकड़ाये,जिनमे कुछ शासकीय कर्मचारी भी शामिल

Global36garh न्यूज से ललित गोपाल की खबर

जांजगीर 01 अगस्त 2020। शासकीय कर्मचारी भवन में बैठकर जुआ खेलते 7 जुआरियों को पुलिस ने जुआ खेलते पकड़ा है। पुलिस ने इनके पास से 52 पत्ती तास के साथ 19 हजार, एक सौ रुपए नगद बरामद किये है।

मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली कि नहरिया बाबा रोड स्थित छ.ग प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी भवन में कुछ लोग बैठ कर जुआ खेल रहे है। जिसकी सूचना पाकर तत्काल थाना प्रभारी लखैश केवट के निर्देश पर उप.निरीक्षक सुरेश ध्रुव,प्र.आ.आलोक शर्मा,आ.मनीष सिंह,गिरीश कश्यप,प्रदीप दुबे,दिनेश रात्रे की टीम द्वारा मौके पर छापा मारा गया। जंहा मौके पर 07 जुआरियो को रंगे हाथ धर दबोचा गया।

जानकारी के मुताबिक पकड़े गए जुआड़ियों में से कुछ शासकीय कर्मचारी भी है। जो लॉकडाउन का उल्लंघन कर जुआ खेल रहे थे। जिनके पास से पुलिस ने 19,100 रुपये नगद व ताश पत्ती जप्त किया गया है। कोतवाली पुलिस ने पकड़े गए जुआड़ियों के खिलाफ धारा 151 और 13 जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

पकडे गए आरोपीयों के नाम –

1- शिवानंद राठौड़
2- मनहरण लाल राठौर
3- हरेश सिंह
4- प्रशांत शर्मा
5- पुरषोत्तम राठौर
6- अजय खांडे
7- विशंभर राठौर ,

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close