बस्तर कलेक्टर व एसपी की जोड़ी ने लोगो को जय- वीरू की याद दिलाई
बस्तर 26 जुलाई 2020। शहर में लॉक डाउन की स्थिति का जायजा लेने साईकल पर सवार निकल पड़े । जैसे जय-वीरू की जोड़ी हो। लोग देखकर समझ नही पर रहे , आखिर ये दोनों है कौन, सभी अधिकारी कर्मचारी भी हैरत में लेकिन जनाब सूबे के दोनों मुखिया है। जो भी करते है सोच समझ कर करते है। साइकल चलाने से सेहद अच्छी व पर्यावरण भी अच्छा। इसलिये दोनों भाई साहब लॉक डाउन का मुआयना करने शहर आज साइकिल पर ही निकल पड़े है।
ये दोनों जनाब और कोई नही हमारे बस्तर जिले के कलेक्टर और एसपी है। जो कि आज साईकल पर शहर भ्रमण पर निकले है। अच्छा है.. खुद भी फिट रहेंगे… पर्यावरण भी… और पेट्रोल-डीज़ल कम जलने से अर्थव्यवस्था भी…!!
Live Cricket
Live Share Market