प्लाज्मा थेरपी अपनाने पर सरकार कर रही है विचार, एम्स के डायरेक्टर से मुख्यमंत्री ने की चर्चा।
रायपुर 25 जुलाई2020। मुख्यमंत्री भुपेश बघेल ने कल एम्स रायपुर के डायरेक्टर डाॅ. नितिन एम. नागरकर से दूरभाष पर चर्चा की और कोविड-19 के उपचार हेतु प्लाज्मा थेरेपी के संबंध में विचार विमर्श किया।

साथ ही कोविड हॉस्पिटल में आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली। तथा आगे की उपचार रणनीति पर विस्तृत चर्चा किया गया । इसके साथ ही हॉस्पिटल में भर्ती कोरोना संक्रमित मरीजों की स्थिति, उनके उपचार हेतु उपलब्ध मेडिकल स्टाॅफ, बेड सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
Live Cricket
Live Share Market



