ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने साइकल रैली निकाल कर किया प्रदर्शन, पेट्रोल- डीजल व गैसों के दामों में वृद्धि का किया विरोध

global36garh न्यूज से ललित गोपाल की खबर

बिलासपुर 06 जुलाई 2020। केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल, डीजल व गैसों के दामों में लगातार किये जा रहे वृद्धि के विरोध में आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी -2 के द्वारा साइकल रैली निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया गया।

 

 

इस रैली को संबोधित करते हुए विधायक शैलेश पाण्डेय ने कहा कि जब क्रूड आईल की कीमत कम हो रही है। ऐसे में पेट्रोल डीजल के दामों में बेतहाशा वृद्धि करना समझ से परे है। व इस कोरोना संकट में न्याय संगत भी नही लगता है। ये सीधे सीधे आम गरीब मध्यमवर्गीय परिवारों के ऊपर गहरी चोट है।

 

जिसे कांग्रेस पार्टी कतई बर्दास्त नही करेगी। कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के जिलाध्यक्ष विजय केशरवानी ने भी केंद्र सरकार के द्वारा बढ़ाये जा रहे पेट्रोल डीजल की दामों की घोर आलोचना की गई। ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष अरविन्द शुक्ल ने भी इस कोरोना काल मे आम आदमियों के जेब मे मंहगाई की मार डालने के लिए केंद्र सरकार की जमकर आलोचना की गई।

 

 

रैली गांधी चौक से निकल कर कलेक्टर में जाकर समाप्त हुई। जंहा कलेक्टर को राष्ट्रपति के नाम का ज्ञापन सौपा गया।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close