नेहरू युवा केन्द्र व रासेयो ने विश्व पर्यावरण दिवस पर रोपे पौधे।

global36garh न्यूज से ललित गोपाल की खबर

 

 

 

 

 

 

 

बिलासपुर 7 जून 2020। नेहरू युवा केन्द्र और राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से ई. राघवेन्द्र राव स्नातकोत्तर विज्ञान महाविद्यालय और आसपास के गांवों में विश्व पर्यावरण दिवस पर 125 पौधे लगाये गये।
इन पौधों में गुलाब, चम्पा, जामुन, आमीन, पीपल, सामी, बरगद सहित अनेक फलदार और फूलों के पौधे हैं। पौधे बैमा, मोपका, बिरकोना एवं विज्ञान महाविद्यालय के पास स्थित तालाब के किनारे रोपे गये। पौधों को सुरक्षित रखने और नियमित देखभाल का संकल्प भी लिया गया है। ग्रामीणों को भी पौधे वितरित कर उन्हें रोपित करने और संरक्षित करने का आग्रह किया गया। पौधारोपण कार्यक्रम में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए नेहरू युवा केन्द्र के जिला समन्वयक राहुल सैनी, महाविद्यालय के प्राचार्य व उच्च शिक्षा विभाग के अपर संचालक डॉ. एस आर कमलेश, राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी प्रो. तरूण धर दीवान, रासेयो समन्वयक मनोज सिन्हा सहित छात्र-छात्राएं तथा युवा शामिल हुए।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close