
राशनकार्डविहीन प्रवासी श्रमिकों को प्रति सदस्य 5 किलो चांवल और 1 किलो चना मिलेगा विभागीय वेबसाईट में श्रमिक करा सकते हैं पंजीयन
बिलासपुर – आत्म निर्भर भारत योजना अंतर्गत अन्य राज्यों से वापस आये प्रवासी व्यक्तियों एवं श्रमिकों जिसके पास किसी भी योजना अंतर्गत राशनकार्ड नहीं है उन्हें माह मई एवं जून 2020 में प्रति सदस्य 5 किलो चांवल एवं 1 किलो चना प्रति परिवार निःशुल्क प्रदाय किया जाएगा। जिसके लिये श्रमिक खाद्य विभाग की जनभागीदारी विभागीय वेबसाईट में https//khadya.cg.nic/citizenhome.aspx में आॅनलाईन पंजीयन करा सकते हैं।
जिला खाद्य नियंत्रक ने बताया कि यदि प्रवासी व्यक्तियों, श्रमिकों के पास आधार नंबर उपलब्ध नहीं है तो फोटोयुक्त पहचान पत्र प्रस्तुत करने पर उनका पंजीयन किया जाएगा। यदि हितग्राही का आधार का पंजीयन हो चुका है किंतु आधार नंबर अप्राप्त है तो आधार पंजीयन पर्ची या भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी मतदाता पहचान पत्र या आयकर विभाग द्वारा जारी स्थायी खाता संख्या (पैन कार्ड) या किसान फोटो युक्त पासबुक या किसी राजपत्रित अधिकारी या तहसीलदार द्वारा जारी शासकीय पत्र फोटो सहित कोई पहचान प्रमाण-पत्र का उपयोग पंजीयन के लिये कर सकते हैं।
Live Cricket
Live Share Market



