
बेवजह गुमने वाले लोगों पर तारबाहर टीआई द्वारा की गई कार्यवाही
ग्लोबल छत्तीसगढ़ न्यूज़ से ललित गोपाल/नीलकांत खटकर
बिलासपुर-कोरोना के संक्रमण को रोकने प्रशासन हर स्तर के प्रयास पर जुटी हुई है। हाल ही में प्रवासी मजदुरों के आने से प्रदेश में कोरोना के मरीजो कि संख्याओ में एकाएक वृद्धि हो गई हैं जो प्रशासन के लिए चिंता का विषय बना हुआ है।
इसलिये प्रशासन ने भी अब अपनी निगरानी बड़ा दी है।
आज रात 7.30 बजे के करीब पुराना बस स्टैंड के पास बिना पास व बिना मास्क के घूमते हुए लोगो पर तारबाहर टीआई प्रदीप आर्य व उनकी टीम के द्वारा कार्यवाही करते हुए फ़ाइन किया गया।

पुलिस की इस कार्यवाही में करीब 40-50 लोग ऐसे मिले जिनके पास कोई अतिआवश्यक काम नही थे फिर भी वे इस लॉक डाउन में बेवजह घूम रहे थे। पुलिस द्वारा इन सभी पर कार्यवाही करते हुए सभी का फ़ाइन काटा गया।

टीआई प्रदीप आर्य ने कहा कि प्रशासन के द्वारा 144 धारा लागू है शुक्रवार रात 7 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक संपूर्ण लॉक डाउन घोषित भी किया हुआ है । इसमे सिर्फ अतिआवश्यक कार्यो में लगे लोगो को ही प्रशासन ने छूट दी हुई है। फिर भी कुछ लोग रात में बेवजह घूम रहे है जिनके ऊपर आज पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार हमने कार्यवाही की है।



