बिलासा देवी केंवट एयरपोर्ट विस्तार को मिली रफ्तार 290.8 एकड़ भूमि हस्तांतरित, 4C श्रेणी उन्नयन का रास्ता साफ

 

बिलासपुर, 6 अप्रैल 2026/ बिलासा देवी केंवट एयरपोर्ट के विस्तार की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। जिला प्रशासन को 290.8 एकड़ सैन्य भूमि हस्तांतरित की गई है, जिससे एयरपोर्ट के विस्तार का रास्ता साफ हो गया है।

 

यह भूमि भारतीय सेना और रक्षा संपदा कार्यालय, जबलपुर द्वारा सौंपी गई। इस दौरान कलेक्टर संजय अग्रवाल मौजूद रहे। सभी आवश्यक दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कर भूमि प्रशासन को सौंप दी गई।

 

अब एयरपोर्ट के पास कुल 646.8 एकड़ भूमि उपलब्ध हो गई है। इससे रनवे विस्तार और 4C श्रेणी में अपग्रेड करने का काम आसान होगा।

 

4C श्रेणी बनने के बाद बड़े विमान यहां उतर सकेंगे। इससे बिलासपुर की हवाई कनेक्टिविटी बेहतर होगी और क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी।

 

इस मौके पर सेना और प्रशासन के कई अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close