महतारी वंदन योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना से बदली लेन बाई बरेठ की जिंदगी

 

जांजगीर-चांपा, 6 अप्रैल 2026/ जनपद पंचायत नवागढ़ के ग्राम धाराशिव की निवासी लेन बाई बरेठ आज शासन की योजनाओं से आत्मनिर्भर जीवन जी रही हैं। पहले वे बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष करती थीं, लेकिन अब उनका जीवन बदल गया है।

 

प्रदेश में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये की सहायता मिलती है। वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के माध्यम से पक्का मकान दिया जा रहा है।

 

लेन बाई बताती हैं कि महतारी वंदन योजना से उन्हें हर महीने 1000 रुपये मिलते हैं, जिससे वे घर के खर्च पूरे कर पाती हैं। इससे परिवार को काफी राहत मिली है।

 

उन्होंने बताया कि उनके परिवार में पाँच सदस्य हैं। पहले उनका घर कच्चा था और बारिश में बहुत परेशानी होती थी। लेकिन अब पक्का मकान मिलने से उनका परिवार सुरक्षित और आराम से रह रहा है।

 

लेन बाई का कहना है कि इन योजनाओं ने उनके जीवन को नई दिशा दी है। अब वे आत्मविश्वास के साथ अपने परिवार का पालन-पोषण कर रही हैं।

 

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close