विश्व स्वास्थ्य दिवस : स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लें – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
रायपुर, 6 अप्रैल 2026 / मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएँ दीं और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की।
उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य ही जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। यह दिवस हमें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का संदेश देता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देना बहुत जरूरी है। यदि हम अपनी दिनचर्या में छोटे-छोटे सुधार करें, तो अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।
उन्होंने बताया कि राज्य सरकार सभी नागरिकों तक अच्छी और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।
मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की कि वे खुद स्वस्थ रहें और अपने परिवार व समाज में भी स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाएँ, ताकि एक स्वस्थ और समृद्ध छत्तीसगढ़ का निर्माण हो सके।



