नए वित्तीय वर्ष की कार्ययोजना एवं नवीन व्यय प्रस्तावों की समीक्षा

 

रायपुर, 06 अप्रैल 2026/ आदिम जाति विकास विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा की अध्यक्षता में नवा रायपुर स्थित आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान में समीक्षा बैठक आयोजित हुई। इसमें गत वर्ष के आय-व्यय और नए वित्तीय वर्ष की कार्ययोजना पर चर्चा की गई।

 

अधिकारियों ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में कुल बजट का 68 प्रतिशत खर्च किया गया। प्रमुख सचिव ने कहा कि योजनाओं का पूरा लाभ हितग्राहियों तक पहुंचे, इसके लिए साल की शुरुआत से ही योजना बनाकर काम किया जाए। उन्होंने 2026-27 में व्यय 80 प्रतिशत तक करने का लक्ष्य दिया।

 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व और मंत्री रामविचार नेताम के मार्गदर्शन में विभाग आगे बढ़ रहा है। केंद्र सरकार से विभिन्न योजनाओं के लिए बड़ी राशि प्राप्त होना विभाग की उपलब्धि है।

 

बैठक में विभिन्न विभागों के आय-व्यय की समीक्षा की गई। साथ ही अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ समय-सीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए।

 

प्रमुख सचिव ने आधार फेस उपस्थिति प्रणाली की समीक्षा करते हुए नियमित उपस्थिति वाले कर्मचारियों की सराहना की और देर से आने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी दी।

 

ई-ऑफिस व्यवस्था की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि इससे काम में पारदर्शिता और तेजी आई है। उन्होंने निर्देश दिया कि फाइल प्रस्तुत करते समय सभी नियमों और स्पष्ट अभिमत के साथ प्रस्तुत किया जाए, ताकि समय पर निर्णय लिया जा सके।

 

बैठक में वित्तीय प्रस्तावों, विकास कार्यों, भवन निर्माण, प्रधानमंत्री जनमन योजना और धरती आबा योजना की प्रगति की भी समीक्षा की गई। साथ ही संग्रहालयों की आय-व्यय के आधार पर आगामी कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए गए।

 

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close