मुख्यमंत्री ने 4 शासकीय वाहनों को दिखाई हरी झंडी, राजस्व विभाग को मिली नई ताकत

 

जशपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर के रणजीता स्टेडियम में राजस्व विभाग को प्राप्त 4 नए शासकीय वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इन वाहनों के संचालन से प्रशासनिक कार्यों में तेजी आएगी और आम जनता को बेहतर व त्वरित सेवाएं मिल सकेंगी।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि नए वाहनों के जुड़ने से राजस्व विभाग के फील्ड कार्यों में विशेष रूप से सुविधा बढ़ेगी। दूरस्थ और ग्रामीण क्षेत्रों तक अधिकारियों की पहुंच आसान होगी, जिससे राजस्व संबंधी मामलों का तेजी से और प्रभावी ढंग से निराकरण संभव हो सकेगा।

आपदा प्रबंधन और निरीक्षण कार्यों में मिलेगी गति

मुख्यमंत्री ने बताया कि इन वाहनों का उपयोग आपदा प्रबंधन, सर्वेक्षण, निरीक्षण एवं अन्य प्रशासनिक कार्यों में भी किया जाएगा। इससे शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक समयबद्ध तरीके से पहुंचाने में मदद मिलेगी।

आधुनिक संसाधनों से मजबूत होगा प्रशासन

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य प्रशासनिक तंत्र को आधुनिक संसाधनों से सशक्त बनाना है, ताकि जनसेवा की गुणवत्ता और कार्यों की गति दोनों में निरंतर सुधार सुनिश्चित किया जा सके।

जनप्रतिनिधियों की रही उपस्थिति

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष रामप्रताप सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय, नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद भगत, नगर पालिका उपाध्यक्ष यश प्रताप सिंह जूदेव, जिला पंचायत उपाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, जनपद पंचायत अध्यक्ष गंगाराम भगत, विजय आदित्य सिंह जूदेव सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close