शाबाश निकिता बिटिया… छत्तीसगढ़ को आप पर गर्व है: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

 

रायपुर। खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 में छत्तीसगढ़ की बेटी निकिता ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश को पहला स्वर्ण पदक दिलाया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे राज्य में खुशी और गर्व का माहौल है।

निकिता ने महिला 77 किलोग्राम भारोत्तोलन स्पर्धा में 160 किलोग्राम वजन उठाकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया और राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया।

मुख्यमंत्री ने दी बधाई

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए निकिता को हार्दिक बधाई और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह जीत केवल एक पदक नहीं, बल्कि प्रदेश की बेटियों के साहस, मेहनत और सपनों की उड़ान का प्रतीक है।

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा,

“शाबाश निकिता बिटिया… छत्तीसगढ़ को आप पर गर्व है।”

युवाओं के लिए बनी प्रेरणा

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विश्वास जताया कि निकिता की यह सफलता प्रदेश के अन्य युवा खिलाड़ियों, विशेषकर बेटियों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी। उनकी उपलब्धि से यह साबित होता है कि दृढ़ संकल्प और मेहनत से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

 

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close