लवन के पास सड़क हादसा: मोटरसाइकिल की टक्कर से पैदल व्यक्ति की मौत
लवन, 27 मार्च 2026। क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल चालक नाथूलाल रजक ने लवन के पास शिवम् ऑटो के सामने पैदल चल रहे रतिराम साहू (उम्र 55 वर्ष) निवासी ग्राम तेंदूभाटा, चौकी गिरोधपुरी को पीछे से टक्कर मार दी।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल रतिराम साहू को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) लवन ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।
घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Live Cricket
Live Share Market



