
सैनिक स्कूल एवं नवोदय विद्यालय में चयनित हुआ ग्राम पिपरौद का होनहार आरव बरिहा
GLOBAL36GARH/ महासमुंद 17 मार्च 2026/महासमुंद जिले के सांकरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पिपरौद के होनहार छात्र आरव बरिहा ने अपनी मेहनत और लगन से बड़ी सफलता हासिल की है। आरव का चयन देश के प्रतिष्ठित सैनिक स्कूल एवं नवोदय विद्यालय में हुआ है, जिससे पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।
आरव बरिहा की इस उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे गांव और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सीमित संसाधनों के बावजूद आरव ने कठिन परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के बल पर यह मुकाम हासिल किया है।
बताया जा रहा है कि आरव शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रहे हैं और शिक्षकों के मार्गदर्शन में लगातार बेहतर प्रदर्शन करते रहे। उनकी इस सफलता पर परिजनों, शिक्षकों एवं ग्रामीणों ने खुशी जताते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
आरव के माता-पिता ने भी इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि बेटे की मेहनत और शिक्षकों के सहयोग से यह संभव हो पाया है।
क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने भी आरव बरिहा को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता अन्य बच्चों के लिए प्रेरणा बनेगी।



