
GLOBAL36GARH – कलयुगी पिता ने 5 साल के मासूम बेटे को नहर में डुबोकर मार डाला,
पामगढ़: जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक कलयुगी पिता ने अपने ही 5 साल के मासूम बेटे को नहर में डुबोकर मौत के घाट उतार दिया।
मिली जानकारी के अनुसार आरोपी पिता पहले मासूम की लाश लेकर घर पहुंचा और परिवार को बताया कि वह शराब के नशे में था और साइकिल चलाते समय नहर में गिर गया, जिससे बेटा पानी में डूब गया।
लेकिन घटना पर संदेह होने के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की। पूछताछ के दौरान आरोपी पिता ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
बताया जा रहा है कि आरोपी ने ही अपने बेटे को नहर में डुबोकर हत्या की और बाद में हादसे की झूठी कहानी बनाकर घर पहुंच गया।
घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। वहीं मासूम की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है और मां का रो-रोकर बुरा हाल है।
फिलहाल पामगढ़ पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।



