फर्जी फोटो और हस्ताक्षर से जमीन की रजिस्ट्री करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

GLOBAL36GARH NEWS/बलौदाबाजार | 13 मार्च 2026 l बलौदाबाजार जिले में जमीन की फर्जी रजिस्ट्री का मामला सामने आया है। सिटी कोतवाली पुलिस ने षडयंत्रपूर्वक धोखाधड़ी कर जमीन की फर्जी तरीके से रजिस्ट्री कराने के मामले में एक महिला सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है।

 

मिली जानकारी के अनुसार नगर पंचायत कसडोल निवासी तिहारिन बाई साहू ने थाना सिटी कोतवाली में लिखित आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई थी कि ग्राम छेछर स्थित उसके नाम की जमीन के बंटवारे के लिए तहसील न्यायालय कसडोल में प्रकरण प्रस्तुत किया गया था। इस दौरान जब उप पंजीयक कार्यालय बलौदाबाजार से संबंधित भूमि की रजिस्ट्री के दस्तावेज और नकल प्राप्त कर उनका अवलोकन किया गया, तब पता चला कि जमीन की रजिस्ट्री फर्जी तरीके से की गई है।

 

जांच में सामने आया कि रजिस्ट्री दस्तावेजों में प्रार्थिया तिहारिन बाई साहू के फोटो की जगह किसी अन्य महिला का फोटो लगाया गया था। इतना ही नहीं, प्रार्थिया की बहन त्रिवेणी बाई के फोटो के स्थान पर भी किसी अन्य महिला का फोटो लगाकर फर्जी हस्ताक्षर और अंगूठा निशान लगाकर जमीन की रजिस्ट्री कर दी गई थी।

 

शिकायत के आधार पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 1119/2025 धारा 420, 34 भादवि के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देशन में सिटी कोतवाली पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच करते हुए दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने षडयंत्रपूर्वक धोखाधड़ी करते हुए प्रार्थिया एवं उसके रिश्तेदारों के नाम की भूमि को फर्जी तरीके से रजिस्ट्री कराने की बात स्वीकार कर ली। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया की जा रही है।

पुलिस के अनुसार इस प्रकरण में अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है और मामले की विवेचना जारी है।

 

गिरफ्तार आरोपी

गंगा साहू, उम्र 45 वर्ष, निवासी ग्राम छेछर, थाना कसडोल

श्रवण कुमार वर्मा, उम्र 51 वर्ष, निवासी ग्राम छेछर, थाना कसडोल

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close