सौहार्द, एकता और भाईचारे का संदेश देती होली : रामनगर वार्ड क्र. 14 के कांग्रेस पार्षद आकाश यादव की अपील

 

पामगढ़। होली पर्व के पावन अवसर पर नगर पंचायत पामगढ़ के रामनगर वार्ड क्रमांक 14 के कांग्रेस पार्षद आकाश यादव ने समस्त नगरवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।

 

उन्होंने अपने संदेश में कहा कि होली का त्योहार आपसी प्रेम, सद्भाव और सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करने का अवसर प्रदान करता है। यह पर्व हमें मतभेद भुलाकर एक-दूसरे के प्रति सम्मान और स्नेह का भाव रखने की प्रेरणा देता है।

 

पार्षद आकाश यादव ने सभी नागरिकों से शांति, सुरक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए हर्षोल्लास के साथ होली मनाने की अपील की।

 

अंत में उन्होंने नगर की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना करते हुए सभी को रंगों के इस पावन पर्व की पुनः शुभकामनाएँ दीं।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close