
बालोद जिले में RAMP योजना अंतर्गत एक दिवसीय संवेदनशीलता कार्यक्रमों का सफल आयोजन
बालोद | 20 नवम्बर 2025 – 31 दिसंबर 2025
केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी RAMP (Raising and Accelerating MSME Performance) योजना के अंतर्गत बालोद जिले में 20 नवम्बर 2025 से 31 दिसंबर 2025 तक एक दिवसीय संवेदनशीलता (Sensitization) कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों का संचालन पॉजिटिव मंत्रा कंसलटिंग सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया गया। जिले में कुल 16 प्रशिक्षण कार्यक्रमों का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जिसके अनुरूप प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए गए।इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य जिले में उद्यमिता विकास (Entrepreneurship Development) को बढ़ावा देना तथा स्थानीय युवाओं, विद्यार्थियों, स्वयं सहायता समूहों (SHG), कारीगरों एवं संभावित उद्यमियों को एमएसएमई से संबंधित विभिन्न सरकारी योजनाओं, वित्तीय सहायता, बैंक ऋण सुविधाओं एवं स्वरोजगार के अवसरों के प्रति जागरूक करना रहा।
कार्यक्रमों के दौरान प्रतिभागियों को निम्न विषयों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई—
व्यवसाय प्रारंभ करने की प्रक्रिया
उद्यम पंजीयन (Udyam Registration)
बैंक ऋण एवं वित्तीय सहायता योजनाएं
उपलब्ध अनुदान एवं सब्सिडी प्रावधान
डिजिटल मार्केटिंग एवं ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से व्यवसाय विस्तार
स्थानीय संसाधनों पर आधारित उद्योगों की संभावनाएं
प्रशिक्षण कार्यक्रमों में जिले के विभिन्न विकासखंडों से बड़ी संख्या में युवाओं, महिला समूहों एवं नवउद्यमियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण को अत्यंत उपयोगी बताते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम उन्हें आत्मनिर्भर बनने तथा स्वयं का व्यवसाय प्रारंभ करने के लिए प्रेरित करते हैं।आयोजकों के अनुसार बालोद जिले में इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को उद्यमिता से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन को बढ़ावा मिल सके और जिले की आर्थिक प्रगति को गति मिले।



