धरदेई गांव में हुए हत्या के तीन फरार आरोपी सहित एक अपचारी बालक गिरफ्तार
अमेश जांगड़े 01मार्च 2026
जांजगीर-चांपा / थाना शिवरीनारायण पुलिस ने हत्या के मामले में फरार चल रहे 02 आरोपियों एवं 01 विधि से संघर्षरत अपचारी बालक को पकड़ने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चाकू, खून लगे कपड़े एवं मोबाइल फोन भी बरामद किया है। प्रकरण में अपराध क्रमांक 58/2026 धारा 103 (1), 61 (2) बीएनएस के तहत विधिवत कार्रवाई की गई है।पुलिस के अनुसार मृतक राहुल चौहान, निवासी दर्रा थाना भटगांव जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़, शिवरीनारायण मेला देखने के बाद अपनी मौसी के घर ग्राम धरदेई गया था। इसी दौरान अज्ञात व्यक्तियों द्वारा धारदार हथियार से उसकी हत्या कर शव को पुरेना तालाब में फेंक दिया गया। घटना की सूचना पर 11 फरवरी 2026 को थाना शिवरीनारायण पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और मर्ग जांच पंचनामा कार्रवाई के बाद हत्या का मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की।


इस कार्रवाई में निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव (थाना प्रभारी शिवरीनारायण), उप निरीक्षक रामप्रसाद बघेल (प्रभारी पुलिस सहायता केंद्र राहौद), प्रधान आरक्षक विरेन्द्र टंडन, आरक्षक प्रवीण साहू, शिव कुमार कश्यप, नितिन द्विवेदी, विवेक ठाकुर, बलराम यादव, श्रीकांत सिंह सहित थाना शिवरीनारायण स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।



