बजट में जनता की ज़रूरतें नदारद, सिर्फ़ घोषणाओं का दस्तावेज़ — पार्षद आकाश यादव

 

पामगढ़, जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट को लेकर पामगढ़ नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 14 (रामनगर) के पार्षद आकाश यादव ने असंतोष जताया है। उन्होंने कहा कि यह बजट आम जनता, युवाओं, किसानों, मजदूरों और मध्यमवर्ग की वास्तविक जरूरतों को पूरा करने में असफल रहा है।

 

पार्षद आकाश यादव ने कहा कि बजट में नगर पंचायतों के विकास, युवाओं के रोजगार, किसानों एवं छोटे व्यापारियों को राहत तथा सड़क, पानी, बिजली और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए कोई ठोस प्रावधान नहीं किया गया है। यह बजट जमीनी समस्याओं के समाधान के बजाय केवल आंकड़ों और कागजी घोषणाओं तक सीमित नजर आता है।

 

उन्होंने सरकार से मांग की कि जनभावनाओं का सम्मान करते हुए बजट पर पुनर्विचार किया जाए और वास्तविक विकास के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जनता की अपेक्षाओं की अनदेखी की गई, तो लोकतांत्रिक तरीके से जनआंदोलन किया जाएगा।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close