
प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज जांजगीर चांपा के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथग्रहण समारोह में हुए शामिल मंत्री दयालदास बघेल
अमेश जांगड़े/17फरवरी 2026
जांजगीर चांपा। खाद्य मंत्री दयालदास बघेल सोमवार को आयोजित प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज जांजगीर चांपा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष भूषण खटकर एवं जिला के पदाधिकारियो के शपथग्रहण समारोह शिवरीनारायण में बहुजन कल्याण धर्मशाला प्रांगण में सम्मिलित हुए। उन्होंने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई और बधाई शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि शिक्षा समाज के विकास का मूलमंत्र है।
समाज के सर्वांगीण विकास के लिए हम सबको मिल-जुलकर कार्य करना होगा। मंत्री बघेल ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के कार्यकाल में गिरौदपुरी धाम में कुतुब मीनार से भी ऊँचा जैतखाम निर्मित किया गया, साथ ही अनेक विकास कार्य भी संपन्न हुए। इससे न केवल समाज का गौरव बढ़ा है, बल्कि सतनामी समाज को वैश्विक पहचान भी मिली है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दयालदास बघेल कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ शान अध्यक्षता प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के प्रदेश अध्यक्ष एल. एल कोसले जांजगीर चांपा पामगढ़ विधायक श्रीमती शेष राज हरवंश विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व सांसद पीआर खूंटे , गुहाराम अजगले, श्रीमती कमला देवी पाटले ,जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आनंद मिरी जिला पंचायत सदस्य संतोषी मनोज रात्रे प्रीति अजय दिव्य , ग़ुलाब सिंह चंदेल पूर्व जिलाध्यक्ष जांजगीर चांपा, अंतराम बंजारे सेवानिवृत्त प्राचार्य, बीपी पाटले, डमरू प्रसाद मनहर सदस्य प्रदेश कार्यकरिणी पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष पामगढ़ , यादराम हिरवानी प्रदेश कार्यकरिणी सदस्य , एस एल सितारे प्रदेश कार्यकरिणी सदस्य , विभीषण पात्रे सहित प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के प्रदेश पदाधिकारीगण एवं जिला के पदाधिकारीगण सहित सतनामी समाज व अन्य समाज के लोग सैंकड़ों की संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए जांजगीर चांपा जिले के नवनियुक्त अध्यक्ष भूषण खटकर ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के पूर्व छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध कलाकार हृदय अनंत किरण भारती के द्वारा शानदार संस्कृति कार्यक्रम का आयोजन किया गया।



