
डीजल चोरी मे संलिप्त फरार आरोपी को पकड़ने में थाना बलौदा पुलिस को मिली बड़ी सफलता.. बरामद चोरी मे प्रयुक्त एक लोहे की हथौड़ी…
जांजगीर – चांपा.. डीजल चोरी मे संलिप्त फरार आरोपी को पकड़ने में थाना बलौदा पुलिस को मिली बड़ी सफलता.. बरामद चोरी मे प्रयुक्त एक लोहे की हथौड़ी…
आरोपी वीर कुमार रात्रे उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम खिसोरा…
थाना बलौदा के अपराध क्रमांक 39/2026 धारा 303(2),3(5),112(2) बीएनएस मे पूर्व मे आरोपी रजनीश रात्रे निवासी खिसोरा खमदाई पारा एंव जयनारायण केवट निवासी बलौदा को दिनांक 28.01.2026 को एंव सूरज कुर्रे निवासी खिसोरा को दिनांक 04.02.2026 को गिरफ्तार न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है।
मामले के आरोपी वीर कुमार रात्रे निवासी खिसोरा जो घटना दिनांक से फरार था जिसे आज दिनांक 16.02.2026 को मुखबीर सूचना पर उसके सकुनत से हिरासत मे लेकर पूछताछ कर मेमोरेण्डम कथन लिया गया जो अपने साथियों के साथ दिनांक 28.01.2026 को ग्राम कटरा जंगल के पास खडी ट्रेलर से स्कार्पियों में 140 /-लीटर डीजल चोरी करना अपना जुर्म स्वीकार करने पर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक मनोहर सिन्हा, सउनि सुनील टैगोर आरक्षक टिकेश्वर राठौर, संतोष रात्रे,रज्जू रात्रे का सराहनीय योगदान रहा।



