थाना पामगढ़ पुलिस की अवैध कच्ची महुआ शराब के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही, रेड कार्यवाही

जांजगीर चांपा//थाना पामगढ़ पुलिस की अवैध कच्ची महुआ शराब के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही, रेड कार्यवाही में 108 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ बिक्री हेतु परिवहन करने वाला 02 आरोपियों को किया गिरफ्तार थाना पामगढ पुलिस की त्वरित कार्यवाही,,, आरोपियों के कब्जे से परिवहन में प्रयुक्त केटीएम ड्यूक मोटर सायकल भी बरामद किया गया,,,आरोपीगण के विरूध्द धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर।

गिरफ्तार आरोपी का नाम,,,

1. सुग्रीव गोंड पिता बाबूलाल गोंड उम्र 19 साल

2. जितेंद्र गोंड पिता भूरेलाल उम्र 25 साल दोनों निवासी सेमरिया थाना पामगढ़ जिला जांजगीर चांपा

पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में एसडीओपी अकलतरा श्री प्रदीप कुमार सोरी के कुशल मार्ग दर्शन में दिनांक 15.02.2026 को मुखबिर सूचना पर थाना पामगढ पुलिस द्वारा रेड कार्यवाही कर आरोपीगण के कब्जे से 108 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 21600/₹ एवं परिवहन में उपयोग किए केटीएम ड्यूक मोटर सायकल को बरामद किया जाकर आरोपीगण के विरुद्ध अपराध/धारा 34(2)आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा पर भेजा गया।

उपरोक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी पामगढ निरीक्षक सावन सारथी, प्रआर राजेश कोसले, आरक्षक भुवनेश्वर पटेल, राघवेंद्र लहरे, सरोज ओग्रे विनोद मनहर थाना पामगढ का सराहनीय योगदान रहा।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close