शिवरीनारायण में मेला देखने आए युवक की हत्या: फरार आरोपी और नाबालिग गिरफ्तार

शिवरीनारायण में मेला देखने आए युवक की हत्या: फरार आरोपी और नाबालिग गिरफ्तार
चाकू से हमला कर शव पुरेना तालाब में फेंका, अब तक 2 आरोपी और 4 बालक पकड़ाए
जांजगीर चांपा //शिवरीनारायण थाना क्षेत्र में मेला देखने आए युवक की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना शिवरीनारायण पुलिस ने हत्या मामले में फरार चल रहे आरोपी कोमल कर्ष समेत एक विधि से संघर्षरत बालक को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में अब तक पुलिस 02 आरोपी और 04 विधि से संघर्षरत बालक को पकड़ चुकी है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश लगातार जारी है।
पुलिस के मुताबिक मृतक राहुल चौहान निवासी दर्रा, थाना भटगांव (जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़) शिवरीनारायण मेला देखने आया था। मेला देखने के बाद वह अपनी मौसी के घर ग्राम धरदेई गया था। इसी दौरान कुछ अज्ञात लोगों ने उस पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को छिपाने की नीयत से आरोपियों ने उसे पुरेना तालाब में फेंक दिया।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने दिनांक 11 फरवरी 2026 को मौके पर पहुंचकर मर्ग जांच, पंचनामा कार्रवाई की और हत्या का अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) ने विशेष टीम गठित कर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप और एसडीओपी चांपा यदुमणि सिदार के मार्गदर्शन में थाना शिवरीनारायण पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी कोमल कर्ष (23 वर्ष) निवासी धरदेई और एक विधि से संघर्षरत बालक को गिरफ्तार कर लिया पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि उसने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर राहुल चौहान पर चाकू से हमला कर हत्या की और शव को छिपाने के लिए तालाब में फेंक दिया। पुलिस ने बताया कि अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी पतासाजी लगातार की जा रही है गिरफ्तार आरोपी कोमल कर्ष पिता किशन कर्ष (उम्र 23 वर्ष) निवासी – धरदेई, थाना शिवरीनारायण, जिला जांजगीर-चांपा इनका रहा सराहनीय योगदान इस कार्रवाई में निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव (थाना प्रभारी शिवरीनारायण), उप निरीक्षक सत्यम चौहान (प्रभारी पुलिस सहायता केंद्र राहौद), सउनि आर.पी. बघेल, प्रआर वीरेन्द्र टण्डन, सुधीर साहू, जगदीश, आरक्षक प्रवीण साहू, शिव कुमार कश्यप, बेदराम पटेल, आनंद साण्डे, रामगोपाल भारती, दिनेश चौहान, यशवंत पाटले सहित थाना शिवरीनारायण पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा पुलिस ने बताया कि जल्द ही बाकी फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



