कौशल विकास तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री गुरू खुशवंत सिंह साहेब के मुख्य आतिथ्य में 05 बजे होगा समापन कार्यक्रम का आयोजन

 

जांजगीर-चांपा 12 फरवरी 2026/ जिले के शासकीय हाई स्कूल मैदान, जांजगीर एवं कृषि विज्ञान केन्द्र जवेे, जांजगीर में 11, 12 एवं 13 फरवरी 2026 को जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2026 का आयोजन किया जा रहा है। 13 फरवरी 2026 को कौशल विकास तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार अनुसूचित जाति विकास मंत्री श्री गुरू खुशवंत सिंह साहेब के मुख्य आतिथ्य में सायं 05 बजे समापन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत एवं जांजगीर-चांपा सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े होंगे।
कार्यक्रम में विधायक जांजगीर-चांपा श्री ब्यास कश्यप, विधायक अकलतरा श्री राघवेन्द्र कुमार सिंह, विधायक पामगढ़ श्रीमती शेषराज हरवंश, विधायक जैजैपुर श्री बालेश्वर साहू, अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती सत्यलता आनंद मिरी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री नारायण चंदेल, पूर्व विधायक एवं अध्यक्ष खनिज विकास निगम श्री सौरभ सिंह, पूर्व संसदीय सचिव श्री अम्बेश जांगड़े, अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद जांजगीर-नैला श्रीमती रेखा देवा गढ़ेवाल एवं नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्री प्रदीप नामदेव विशिष्ट अतिथि होंगे।

सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे मुख्य आकर्षक का केन्द्र

13 फरवरी 2026 को दोपहर 3.30 से 5 बजे तक स्कूली छात्र-छात्राओं के सांस्कृतिक कार्यक्रम, शाम 5 से 6 बजे तक मल्लखंभ, पंथी नृत्य एवं स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुति तथा शाम 6 से 8 बजे तक छत्तीसगढ़ी पारंपरिक लोक गायिका आरू साहू की प्रस्तुति होगी। इसके पश्चात रात्रि 8 बजे से सारेगामा विजेता एवं बॉलीवुड सिंगर इशिता विश्वकर्मा अपनी प्रस्तुति देंगी।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close