सुप्रसिद्ध जसगीत गायक दिलीप षडंगी के जसगीतों पर देर रात तक झूमते रहे दर्शक

 

जांजगीर-चांपा 12 फरवरी 2026/ जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2026 का आयोजन 11 से 13 फरवरी तक जिले के हाईस्कूल मैदान जांजगीर एवं कृषि विज्ञान केन्द्र जर्वे, जांजगीर में आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में 11 फरवरी को हाई स्कूल मैदान में भक्ति और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला, सुप्रसिद्ध जसगीत गायक दिलीप षडंगी ने अपनी सुमधुर प्रस्तुति से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनके जसगीतों पर दर्शक देर रात तक झूमते रहे।

 

कार्यक्रम की शुरुआत माता की वंदना “जय सर्वमंगला दाई मंगलकारिणी, आरती उतारत हावव जगत तारिणी” से हुई। इसके बाद “घर-घर दिया माता, घर-घर बाती ओ” जैसे लोकप्रिय जसगीतों ने पूरे पंडाल को भक्तिमय वातावरण से सराबोर कर दिया। विशेष रूप से “जांजगीर के चंदउवा बइगा”, “आमा पान के पतरी”, “करेला पान के दोना ओ”, “छुनूर-छुनूर पैरी बाजे”, “ए पान वाला बाबू”, “मोर पथरा के देवता सुनत नइ हे ओ” जैसे लोकप्रचलित गीतों पर दर्शकों का उत्साह चरम पर नजर आया। गीतों की एक-एक पंक्ति पर श्रोता तालियों और जयकारों के साथ कलाकार का उत्साह बढ़ाते रहे। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं अधिकारियों द्वारा दिलीप षडंगी का स्मृति चिन्ह, शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close