क्यूआर कोड स्कैन कर ग्रामीणों को कार्यों की मिल रही जानकारी

 

जांजगीर–चांपा, 7 फरवरी 2026/ जांजगीर–चांपा जिले की समस्त जनपद पंचायतों के अंतर्गत सभी ग्राम पंचायतों में 7 फरवरी को रोजगार दिवस के साथ-साथ आवास दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान विकसित भारत–वीबी जी राम जी योजना के प्रावधानों से अवगत कराया गया। रोजगार दिवस का आयोजन कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन एवं जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गोकुल रावटे के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। आयोजन का उद्देश्य प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को आवास निर्माण में आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराना, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के माध्यम से रोजगार सुनिश्चित करना तथा ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर त्वरित निराकरण करना रहा।

रोजगार दिवस के अवसर पर जिले के समस्त मनरेगा कार्यस्थलों पर श्रमिकों को योजना से जुड़े प्रावधानों की जानकारी दी गई। ग्राम पंचायतों में चस्पा किए गए क्यूआर कोड के माध्यम से श्रमिकों को पूर्व में स्वीकृत एवं प्रगतिरत कार्यों के बारे में अवगत कराया गया।

आवास दिवस के अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के हितग्राहियों को नवीन स्वीकृत आवासों के स्वीकृति जानकारी के साथ ही किए गए तथा निर्माणाधीन एवं पूर्ण आवासों से संबंधित तकनीकी, प्रशासनिक एवं भुगतान संबंधी समस्याओं का समाधान किया गया।

विशेष रूप से ई-केवाईसी, लंबित किश्तों का भुगतान तथा मनरेगा से अभिसरण के अंतर्गत 90 दिवस की अकुशल मजदूरी भुगतान से संबंधित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण सुनिश्चित किया गया।

आयोजन से पूर्व ग्राम पंचायत एवं विकासखंड स्तर पर तकनीकी स्टाफ की बैठक आयोजित कर मनरेगा एवं प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित तकनीकी विषयों का निराकरण सुनिश्चित किया गया, जिससे कार्यक्रम के दिन हितग्राहियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। कार्यक्रम के दौरान आजीविका डबरी, तालाब, कुआं, सोख्ता गड्ढा, गहरीकरण एवं रेन वाटर हार्वेस्टिंग जैसे जल संरक्षण एवं आजीविका संवर्धन कार्यों की जानकारी दी गई। प्रत्येक आवास के समक्ष सोख्ता गड्ढा निर्माण हेतु हितग्राहियों को प्रेरित किया गया।

 

साथ ही जिले की समस्त ग्राम पंचायतों में विकसित भारत–वीबी जी राम जी योजना के अंतर्गत 125 दिवस रोजगार की गारंटी, 7 दिवस में मजदूरी भुगतान, अधोसंरचना निर्माण एवं आजीविका संवर्धन से संबंधित प्रावधानों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया। इसके लिए आईईसी गतिविधियाँ, पोस्टर-पाम्पलेट वितरण एवं चौपाल का आयोजन किया गया। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि रोजगार दिवस एवं आवास दिवस के इस एकीकृत आयोजन से ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं से संबंधित सेवाएँ एक ही मंच पर उपलब्ध हो रही हैं, जिससे शासन की योजनाओं का लाभ पारदर्शिता एवं सुगमता के साथ अंतिम व्यक्ति तक पहुँच रहा है।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close