धान उपार्जन केंद्र कोरबी में कलेक्टर का अचानक निरीक्षण, व्यवस्थाएं परखी

 

जांजगीर-चांपा, 16 जनवरी 2025/ कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने बलौदा विकासखंड के ग्राम कोरबी स्थित धान उपार्जन केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने समिति प्रबंधक से अब तक की गई धान खरीदी, पंजीकृत किसानों की संख्या, जारी टोकनों की स्थिति, धान उठाव तथा बारदाना की उपलब्धता की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने धान की नमी की जांच कराई तथा वजन कराकर भौतिक सत्यापन भी किया। साथ ही उन्होंने धान की विभिन्न किस्मों के अनुसार अलग-अलग स्टैकिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि भंडारण एवं उठाव में किसी प्रकार की समस्या न हो। कलेक्टर ने उपार्जन केंद्र में मौजूद किसानों से सीधे संवाद कर टोकन वितरण तथा उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली और व्यवस्थाओं का मौके पर ही आकलन किया। इस दौरान जिला खाद्य अधिकारी कौशल साहू, जिला विपणन अधिकारी रमेश लहरे सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close