
BREAKING NEWS: गिधपुरी थाना क्षेत्र में बड़ा हादसा, खेत में पलटा ट्रैक्टर आग की चपेट में आकर जलकर खाक
बलौदा बजार। छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के थाना गिधपुरी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जुनवानी (भ) में एक बड़ा हादसा सामने आया है। एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिरकर खेत में पलट गया। खेत में पड़े धान के भूसे पर इंजन से डीज़ल लीक होने के कारण आग लग गई, जिससे ट्रैक्टर पूरी तरह जल गया।
घटना के समय चालक ने तुरंत ट्रैक्टर से कूदकर अपनी जान बचा ली। स्थानीय ग्रामीणों ने आग बुझाने की कोशिश की और पुलिस को सूचना दी। गिधपुरी पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।
Live Cricket
Live Share Market


