ब्रेकिंग न्यूज़: उपसरपंच की लाश 48 घंटे बरामत, आठ आरोपियों को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछ

सक्ती जिले करही गांव के उप सरपंच महेंद्र बघेल की रहस्यमयी गुमशुदगी के बाद अब हत्या का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। गुम होने के 48 घंटे बाद महेंद्र बघेल का शव साराडीह स्थित महानदी से बरामद किया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने पहले गला घोंटकर हत्या की और फिर शव को बरेकेल पुल से नदी में फेंक दिया। पुलिस ने इस मामले में आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चौंकाने वाली बात यह है कि हत्या की साजिश में सरपंच का पति मुख्य सरगना बताया जा रहा है। पुलिस सूत्रों के अनुसार शव को कल पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। घटना से पूरे क्षेत्र में आक्रोश और दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि इस प्रकार की वारदात ने पंचायत राजनीति की तस्वीर को ही सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया है।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close