खम्हारडीह भावनगर स्थित चिल्फी एट सोसाइटी में गणेश उत्सव: प्रतियोगिताएं, भजन-आरती और महाभंडारे से गूंजा उत्सव

 

रायपुर। राजधानी के खम्हारडीह भावनगर स्थित शिल्पी एट सोसाइटी में गणेश उत्सव बड़े हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सोसाइटी के बच्चों से लेकर युवाओं और बुजुर्गों तक ने विभिन्न सांस्कृतिक व धार्मिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लिया।

 

बच्चों के लिए ड्राइंग, पेंटिंग, सिंगिंग और डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, वहीं बड़ों के लिए भी सिंगिंग और डांस प्रतियोगिता रखी गई। बुजुर्गों का सम्मान कर समिति ने उनका मनोबल बढ़ाया। इस दौरान भजन मंडली द्वारा भजन संध्या और महाआरती का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

 

समिति के सदस्यों आशुतोष पांडे, श्रीमती किरण गोलहानी, श्रीमती ममता सिन्हा, बिभूति भूषण प्रधान भैया एवं नवीन अग्रवाल का विशेष योगदान रहा।

 

उत्सव के अंतिम दिन महाभंडारा, प्रसादी वितरण और हवन का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कॉलोनीवासियों ने भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

 

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close