किसान का बेटा बनेगा डॉक्टर : सरायपाली के मोहित भोई का नीट में चयन

सरायपाली (महासमुंद)।
“किसान का बेटा अब बनेगा डॉक्टर” — सरायपाली क्षेत्र के ग्राम गोहिरापाली तोरेसिंहा निवासी मोहित भोई ने यह साबित कर दिखाया है। मोहित का चयन राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) के माध्यम से पंडित जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल मेडिकल कॉलेज रायपुर में हुआ है। अब वह एमबीबीएस की पढ़ाई कर डॉक्टर बनेंगे।
मोहित एक लघु कृषक परिवार से आते हैं। उनके पिता अभिमन्यु भोई किसान हैं और मां गुलापी भोई गृहिणी हैं। प्रारंभिक शिक्षा मोहित ने नवोदय विद्यालय छिंदपाली से प्राप्त की। कठिन परिश्रम, अनुशासन और समर्पण से मिली इस सफलता का श्रेय उन्होंने अपने माता-पिता एवं गुरुजनों को दिया है।
गांव के लोगों ने मोहित की इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।
Live Cricket
Live Share Market


