Breaking news: ग्राम पंचायत चेऊडीह में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस,लगाए गए पेड़ पौधे

जांजगीर-चांपा जिला के पामगढ़ जनपद अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत चेऊडीह के सरपंच नंदनी देवचरण टंडन के नेतृत्व में विश्व पर्यावरण दिवस के शुभ अवसर पर ग्राम पंचायत के शासकीय स्कूल परिसर और आंगनबाड़ी केंद्र परिसर में साथ साथ तालाब किनारे हरे भरे वृक्षों का वृक्षारोपण किया गया जिसमें गांव के महिला समूह, मितानिन सक्रिय महिला और गांव के युवा पीढ़ी के साथ-साथ बहुत से लोगों का योगदान मिला विश्व पर्यावरण दिवस पूरे भारत में 5 जून को मनाया जाता है,छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार ग्राम पंचायत चेऊडीह में हरे भरे वृक्षों को लगाकर वृक्षारोपण किया गया,जिसमें छायादार वृक्ष के साथ साथ फलदार वृक्ष भी लगाए गए है, जिससे आने वाले हमारे बच्चों को इससे फल के साथ-साथ छाया और शुद्ध हवा मिलेगी,जिसमें ग्राम पंचायत चेऊडीह के सरपंच नंदनी देवचरण टंडन,उपसरपंच अनीता दिनकर,ग्राम पंचायत के सभी पंच, ग्राम रोजगार सहायक,ग्राम कोटवार,आवास मित्र शिवकुमार ओंकार,दिनेश जांगड़े का योगदान रहा।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close