जिला पंचायत सीईओ ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

 

बिलासपुर/12 नवम्बर 2024/ जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री संदीप कुमार अग्रवाल ने कोटा ब्लॉक के गांवों में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बन रहे आवासों का निरीक्षण किया और हितग्राहियों से भेंट की। सीईओ ने 15 नवम्बर को आयोजित होने वाले जिला स्तरीय जनजाति गौरव दिवस समारोह के लिए प्रस्तावित स्थल बेलगहना व दारसागर का निरीक्षण कर आवश्यक तैयारियों के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।

 

सीईओ जिला पंचायत श्री अग्रवाल द्वारा जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम की आवश्यक तैयारी के लिए सहायक आयुक्त आदिवासी विकास बिलासपुर एवं प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत को निर्देशित किया। उन्होंने प्रधान मंत्री जनमन आवास योजना के तहत ग्राम पंचायत बारीडीह एवं चपोरा में क्रमशः शत्रुहन बैगा, अमर बैगा, चंदन बैगा, चंदभाव बैगा एवं धनमति बैगा के निर्माणाधिन आवासों का निरीक्षण कर आवास जल्द पूर्ण कराये जाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। सीईओ द्वारा हितग्राही शत्रुहन बैगा के पूर्ण आवास में गृह प्रवेश के लिए चाबी देकर शुभकामनाएं दी गई।

आवारा पशु प्रबंधन हेतु जिले में चयनित गौअभ्यारण्य ग्राम जोगीपुर में अभ्यारण्य निर्माण हेतु चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर आवश्यक सुधार करते हुये जल्द कार्य पूरा कराये जाने के लिए कार्यपालन अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग बिलासपुर को निर्देशित किया गया।

इस दौरान श्री सी. के. जायसवाल सहायक आयुक्त आदिवासी विकास बिलासपुर, अध्यक्ष जनपद पंचायत कोटा श्री मनोहर राज प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कोटा, श्री दीपक उपाध्याय, कार्यपालन अभियंता ग्रा.या. से. संभाग बिलसापुर, अनुविभागीय अधिकारी ग्रा या.से. कोटा, कार्यक्रम अधिकारी (मनरेगा), आवास समन्वयक (ग्रामीण) कोटा, तकनीकी सहायक (मनरेगा), सहायक अभियंता, सरपंच, सचिव एवं रोजगार सहायक उपस्थित थे।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close