
ब्रेकिंग न्यूज़:शिक्षा मे नवाचार, महिला सशक्तिकरण एवं समाज सेविका के रूप में अग्रणी डॉ.ज्योति सक्सेना
बिलासपुर: डॉ. ज्योति सक्सेना अपने सामाजिक सेवा कार्यों एवं शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार के साथ ही जरूरतमंद की सेवा की लिए सदैव आगे रहती है बिलासपुर में महिला जागृति समूह की संस्थापिका एवं अध्यक्ष डॉ. ज्योति सक्सेना की टीम में लगभग 100से अधिक महिलाएं है जो डॉ. ज्योति सक्सेना के मार्गदर्शन पर कोरोना काल से जुड़कर उत्कृष्ट सेवा कार्यों में लगी है महिलाओ को जागरूक करना, रोजगार दिलाना, आत्मनिर्भर बनाना, जरूरतमंद की हर संभव मदद करना, बालिका शिक्षा को बढ़ावा देना इत्यादि अनेक सेवा कार्य करके कई समाज सेवा के अवार्ड्स मिल चुके है. शिक्षा समाज सेवा, साहित्य, कला, सांस्कृतिक, किताब लेखन, आलेख इत्यादि अनेक विधाओ में आज तक लगभग 500से अधिक सम्मान प्राप्त है इंटरनेशनल, नेशनल, संभाग, जिले एवं अन्य स्टेटस से भी छत्तीसगढ़ी सभ्यता एवं संस्कृति को बढ़ावा देने में भी निरंतर लगी हुई है
नारी सशक्तिकरण में अबल रहने वाली सभी नारियों की आगे आने के लिए प्रेरित करना उनकी प्रतिभा निखारने के लिए विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित करके मंच प्रदान करना ।
शिक्षा मे नवाचार कर जिले में अपना अलग स्थान रखने वाली मुलमुला हाईस्कूल की व्याख्याता डॉ.ज्योति सक्सेना शिक्षा विभाग के लिए जाना पहचाना नाम है अपने स्कूल स्तर पर लगातार नवाचार के माध्यम से सक्रिय होकर छात्र -छात्राओं हित मे समर्पित भाव से कार्य करना ही इनका ध्येय रहा है इसीलिए समय समय पर राज्य के विभिन्न विभूतियो ने शिक्षा के क्षेत्र मे इनका सम्मान किया है इन्हे हमर बिलासपुर बढत बिलासपुर कार्यक्रम मे राज्य की पूर्व महामहिम राज्यपाल श्रीमती अनुसुईया उईके के हाथो मिल चुका है राज्यपाल से पुरस्कृत व्याख्याता होने पर इनका मानना है की अब शिक्षा के क्षेत्र मे पहले से और अधिक सक्रिय होकर कार्य करने की आवश्यकता है। शिक्षा के क्षेत्र मे नित नए नवाचार करते हुए,छात्रो को नित नवीन जानकारियां दे रही है डॉ.ज्योति सक्सेना पूर्ण रूप से शिक्षा के प्रति समर्पित है। प्रतियोगिता में अब सभी विद्यार्थी भाग लेकर अपनी प्रतिभा को निखार सकते है कुल मिलाकर सेवा भाव के साथ शिक्षा के क्षेत्र मे अपना अलग मुकाम स्थान रखने का कार्य डॉ.ज्योति सक्सेना कर रही है ।
.शिक्षा के साथ शिक्षक साथियो की आवाज को भी बुलंद करती है नवीन शिक्षक संघ की प्रदेश प्रवक्ता भी है साथ अन्य संस्थाओ के साथ जुड़कर पद पर रहकर भी अपनी अन्य जिम्मेदारी भी निभा रही है. उनका नाम किसी पहचान का मोहताज नही है उनका काम या जो जिम्मेदारी लेती है पूरी ईमानदारी से निभाती भी है साथ ही शिक्षक संगठनो में प्रदेश स्तर पर कुशल प्रवक्ता होने की जवाबदारी भी निभा रही है नवीन शिक्षक संघ के प्रदेश प्रवक्ता के रूप मे इनकी सराहनीय भूमिका संघ संगठनो मे देखी जाती रही है शिक्षक संगठन मे शिक्षको का सम्मान नवाचार के क्षेत्र मे कार्य करने वाले शिक्षको को सम्मान समारोह मे आयोजित कर उनका प्रोत्साहन करने का पहल करना ज्योति सक्सेना का कार्य होता है बहरहाल जांजगीर-चाम्पा जिले मे सम्भवतःपहली महिला व्याख्याता जिसमे सेवा भाव के साथ शिक्षा के क्षेत्र मे कुछ नया करने का जज्बा है ।अंतराष्ट्रीय महिला दिवस 8मार्च 2024पर भी नारी रत्न, बिलासा रत्न सम्मान, समाज सेवी सम्मान से सम्मानित होने जा रही है सभी महिलाओ को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की
डॉ. ज्योति सक्सेना का मानना है की आज की नारी कमजोर नही है सबल है सक्षम है शक्ति का नाम ही नारी है



