
धूम धाम से मनाया गया वर्सिकोत्सव
पामगढ़। रसौटा सोनुदीप कॉन्वेंट इंग्लिश मीडियम स्कूल रसौटा में वार्षिकोत्सव धूम धाम से मनाया गया इस अवसर पर कक्षा नर्सरी से आठवीं तक के सभी बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिए । जिसमें सुआ गीत, पंथी, एकल डांस, ग्रुप डांस एवं नाटक के माध्यम से सामाजिक शिक्षा भी दी गई डांस में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पेन, डायरी, पेंसिल, मेडल, प्रशस्ति प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। एवं डांस, भाषण में हिस्सा लेने वाले सभी बच्चों को भी पुरस्कृत किया गया। जिसमें अपेक्षा अनंत, नव्या, किरण, रितु, शिवानी, रिया, नम्रता, माही ने डांस में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वही प्रतिक्षा, वंशिका, कल्पना, भूमि, प्रिंसी, वंदना, दीपिका, तथा संतोषी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। वहीं अरुण और प्रतिक्षा ने डांस में तृतीय स्थान प्राप्त किया। तथा ड्रामा में प्रथम स्थान पर है अनुष्का, आकांक्षा, अनिशा, कृतिका, सुहानी, आकृति, यांशी, योगिता तथा अर्चना । और ड्रामा में द्वितीया स्थान पर है अरमान, मेघा, श्रुति, कृतिका, शिल्पी, अनुराग, सम्राट, हिमांशु, रौशन तथा अरमान । इसी प्रकार तृतीय स्थान अनुष्का, सम्राट और अनुराग ने प्राप्त किया है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती इंदू बंजारे पूर्व विधायक पामगढ़ विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती सुषमा साहू सरपंच रसौटा महोदया भगवंतिन डडसेना उपसरपंच रसौटा प्रधान पाठिका संचालक महोदय एवं समस्त शिक्षकगण सोनुदीप स्कूल एवं पालकगण और छात्र छात्राएं भारी संख्या में उपस्थित हुए।



